झारखंड राशन कार्ड में Mobile Number Update कैसे करें 2026 – नया ऑनलाइन तरीका

Home Blogs झारखंड राशन कार्ड में Mobile Number Update कैसे करें 2026 – नया ऑनलाइन तरीका
झारखंड राशन कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट ऑनलाइन 2026 Published on Nov 12, 2025 Updated On: 22 May 2026

झारखंड राशन कार्ड में Mobile Number Update कैसे करें 2026 – नया ऑनलाइन तरीका

Last Updated: May 2026

झारखंड सरकार द्वारा संचालित Aahar Jharkhand Portal के माध्यम से राशन कार्ड से जुड़ी कई सेवाएँ अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं। 2026 में भी राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा जारी है, जिससे लाभुक घर बैठे अपना मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। यदि आपके राशन कार्ड में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है, OTP नहीं आ रहा है या नया नंबर जोड़ना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन आवेदन करके आसानी से Mobile Number Update कर सकते हैं।

हाल के महीनों में OTP आधारित सत्यापन, डिजिटल Verification और राशन कार्ड सेवाओं को लेकर प्रक्रिया को और मजबूत किया गया है। इसी कारण सभी लाभुकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राशन कार्ड में सही मोबाइल नंबर जरूर अपडेट रखें, ताकि OTP, राशन वितरण SMS Alert और खाद्य विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट समय पर मिल सकें।

⭐ राशन कार्ड में सही मोबाइल नंबर रखना क्यों जरूरी हो गया है?

अब राशन कार्ड से जुड़ी कई सेवाएं OTP और मोबाइल आधारित Verification पर निर्भर हो सकती हैं।

  • OTP आधारित लॉगिन
  • राशन वितरण SMS Alert
  • Application Status Update
  • Verification संबंधित सूचना
  • डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट

इसी कारण लाभुकों को सलाह दी जाती है कि वे राशन कार्ड में सही मोबाइल नंबर अपडेट रखें।

⭐ झारखंड राशन कार्ड में मोबाइल नंबर क्यों अपडेट करें?

राशन कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर आपकी पहचान और OTP आधारित सत्यापन के लिए बेहद जरूरी होता है।
अगर आपका पुराना नंबर अब काम नहीं कर रहा है या आप नया सिम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब घर बैठे ही आप नया मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आप PGMS कॉल सेंटर 1800-212-5512 या 1967  पर कॉल करके घर बैठे राशन कार्ड से मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं

इससे आपको ये फायदे मिलेंगे:-
✅ OTP आधारित सत्यापन में आसानी
✅ राशन वितरण से जुड़ी सभी SMS सूचनाएँ समय पर मिलेंगी
✅ खाद्य विभाग से संबंधित अपडेट सीधे मोबाइल पर आएँगे

⭐ राशन कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज़

आपको सिर्फ कुछ आसान डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी —
1️⃣ राशन कार्ड नंबर
2️⃣ परिवार के किसी सदस्य का आधार नंबर
3️⃣ नया मोबाइल नंबर
4️⃣ Self Declaration Document

⭐ Jharkhand Ration Card Mobile Number Update Online 2025 – Step-by-Step Process

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप कुछ ही मिनटों में मोबाइल नंबर बदल सकते हैं:-

✅ Step 1: आहार झारखंड की वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले जाएं => https://aahar.jharkhand.gov.in/

फिर होमपेज पर ऊपर “ऑनलाइन सेवा” मेनू पर जाएं।
जैसे ही आप कर्सर ले जाएंगे, एक ड्रॉपडाउन लिस्ट खुलेगी — उसमें से “ऑनलाइन आवेदन” विकल्प चुनें।

झारखंड राशन कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट 2025 – ऑनलाइन सेवा मेनू से आवेदन प्रक्रिया शुरू करें

✅ Step 2: “Cardholder Login / कार्डधारक लॉगिन” पर क्लिक करें

अब आपको लॉगिन का पेज दिखाई देगा जहाँ से आप अपने राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं ले सकते हैं।

Jharkhand Ration Card Management System Login – कार्डधारक लॉगिन पेज से मोबाइल नंबर अपडेट करें

✅ Step 3: UID Based HOF Login पर क्लिक करें

 UID Based HOF Login (Rationcard Number se Login)

 आप “UID Based HOF Login” बटन दबाएँ।

झारखंड राशन कार्ड लॉगिन 2025 – UID या राशन कार्ड नंबर से लॉगिन करने की प्रक्रिया

✅ Step 4: ERCMS Login Page खुलेगा

यहाँ नीचे दी गई जानकारी भरें:-

  • Ration Card Number

  • Card Type (Green Rationcard / PH / AAY / WHITE)

  • Head of Family के आधार नंबर के अंतिम 4 अंक

  • Captcha Code
    फिर “Login” पर क्लिक करें।

झारखंड राशन कार्ड लॉगिन फॉर्म 2025 – आधार नंबर से लॉगिन कर मोबाइल नंबर बदलें

✅ Step 5: OTP Verification करें

अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। अगर OTP नहीं आता तो थोड़ा इंतज़ार करें या नेटवर्क चेक करें।
OTP दर्ज करके “Submit” पर क्लिक करें।

Ration Card Mobile Number Update OTP Verification – झारखंड राशन कार्ड में ओटीपी से सत्यापन प्रक्रिया

✅ Step 6: “मोबाइल नंबर में सुधार करें” विकल्प चुनें

लॉगिन करने के बाद बाएँ साइड में आपको “मोबाइल नंबर में सुधार करें” का बटन दिखाई देगा —
उस पर क्लिक करें।

झारखंड राशन कार्ड डैशबोर्ड 2025 – मोबाइल नंबर सुधार विकल्प चुनें

✅ Step 7: परिवार के सदस्य और आधार नंबर सत्यापित करें

अब किसी एक परिवार सदस्य को चुनें, उसका आधार नंबर और UID के अंतिम दो अंक भरें,
फिर “Verify” पर क्लिक करें।

Jharkhand Ration Card Aadhaar Verification – परिवार सदस्य चुनें और आधार नंबर सत्यापित करें

✅ Step 8: नया मोबाइल नंबर दर्ज करें

अब नया मोबाइल नंबर भरें।
“Get OTP” पर क्लिक करें, OTP आएगा — उसे दर्ज करें।
फिर “Self Declaration Document” अपलोड करें और “Send Request” पर क्लिक करें।

राशन कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट फॉर्म – नया नंबर डालें और ओटीपी से सत्यापन करें

✅ Step 9: पुष्टि संदेश और रसीद डाउनलोड करें

अब स्क्रीन पर यह संदेश दिखेगा —

“The request to change Mobile No has been submitted successfully.”

आपकी रसीद भी साथ में दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपको उसका प्रिंट निकालकर अपने ब्लॉक कार्यालय में जमा करना पड़ता है
ऑनलाइन सिर्फ Request Submission होता है, अंतिम प्रक्रिया ब्लॉक में पूरी होती है। अगर आप ब्लॉक कार्यालय नहीं जाना चाहते, तो आप PGMS कॉल सेंटर 1800-212-5512 या 1967  पर कॉल करके घर बैठे राशन कार्ड से मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं

झारखंड राशन कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट सफल – आवेदन रसीद डाउनलोड करें 2025

⭐ झारखंड राशन कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट से जुड़ी जरूरी जानकारी

कार्य लिंक
Self Declaration Document यहाँ क्लिक करें
आवेदन की स्थिति देखें यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक पोर्टल https://aahar.jharkhand.gov.in

Self Declaration Document

⭐ झारखंड राशन कार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण लिंक (2026)

कार्य लिंक
झारखंड राशन कार्ड में नया नाम जोड़ें यहाँ क्लिक करें
राशन कार्ड डाउनलोड करें यहाँ क्लिक करें
मासिक पात्रता सूची देखें यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक पोर्टल https://aahar.jharkhand.gov.in

❓ सामान्य प्रश्न (FAQ)

Q1. क्या मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए नया आवेदन करना होगा?
=> नहीं, आप अपने मौजूदा राशन कार्ड से ही लॉगिन करके नंबर बदल सकते हैं।

Q2. क्या यह सुविधा सभी जिलों के लिए उपलब्ध है?
=> हाँ, यह सेवा झारखंड के सभी जिलों के लिए लागू है।

Q3. क्या मोबाइल से भी नंबर अपडेट किया जा सकता है?
=> बिल्कुल, आप अपने स्मार्टफोन से भी https://aahar.jharkhand.gov.in

Q4. अगर OTP नहीं आता तो क्या करें?
=> सुनिश्चित करें कि आपका आधार नंबर सही है और नेटवर्क ठीक है। जरूरत पड़े तो नज़दीकी PDS कार्यालय से संपर्क करें।

Q5. Self Declaration Document क्या होता है?
=> यह एक घोषणा पत्र है जिसमें आप बताते हैं कि आपने स्वयं मोबाइल नंबर बदलने का अनुरोध किया है।

Q6. क्या 2026 में भी झारखंड राशन कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट ऑनलाइन किया जा सकता है?
=> हाँ, Aahar Jharkhand Portal के माध्यम से 2026 में भी राशन कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध है।

Q7. मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लगता है?
=> आमतौर पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद संबंधित ब्लॉक कार्यालय द्वारा सत्यापन किया जाता है। प्रक्रिया पूरी होने में कुछ दिन लग सकते हैं।

Q8. क्या 2026 में भी राशन कार्ड मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है?
=> हाँ, Aahar Jharkhand Portal पर अभी भी मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा उपलब्ध है।

Q9. राशन कार्ड में सही मोबाइल नंबर क्यों जरूरी है?
=> OTP Verification, SMS Alert और राशन कार्ड से जुड़ी डिजिटल सेवाओं के लिए सही मोबाइल नंबर जरूरी हो सकता है।

Q10. अगर पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया हो तो क्या करें?
=> ऐसी स्थिति में नया मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए ऑनलाइन आवेदन या संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

 

☎️ सहायता एवं हेल्पलाइन

ध्यान दें कि 2026 में भी Aahar Jharkhand Portal के माध्यम से राशन कार्ड सुधार (Correction) की सुविधा उपलब्ध है। यदि आपके राशन कार्ड में मोबाइल नंबर गलत है या बदलना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद आप उसकी स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं या आवश्यकता होने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

✅ निष्कर्ष (Conclusion)

अब झारखंड के नागरिकों को मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए कार्यालय जाने की ज़रूरत नहीं है।
AAHAR Jharkhand Portal की Official Website: https://aahar.jharkhand.gov.in की मदद से आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में नया मोबाइल नंबर अपडेट या बदल सकते हैं।

⭐ झारखंड भूमि (Jharbhoomi) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Aahar Jharkhand Facebook

📢 Aahar Jharkhand से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook Page को Follow करें। यहाँ आपको राशन कार्ड सूची, आवेदन स्थिति, डाउनलोड गाइड और झारखंड की महत्वपूर्ण सरकारी घोषणाओं की जानकारी नियमित रूप से मिलती है।

Follow Our Facebook Page
✔ Daily Aahar Updates   •   ✔ Trusted Information
🔔 Jharkhand Ration Card Updates

नई सरकारी अपडेट तुरंत पाने के लिए Notification Allow करें।

✔ Instant Govt Updates